Recents in Beach

List of important boundary lines in Hindi

List of important boundary lines in Hindi :


प्रत्येक देश अपने देश की सीमा की रक्षा करने के लिए एक निश्चित सीमा का निर्धारण करता है ।
1. डूरंड रेखा (Durand Line): अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर 2,640 किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहते हैं| यह रेखा सन 1893 में ब्रिटिश इंडिया और अफ़ग़ान प्रतिनिधियों के बीच हई एक सहमती का नतीजा है| इस रेखा का नाम ब्रिटिश इंडिया के तत्कालीन विदेश मंत्री सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था|
2. मैकमोहन रेखा (Macmahon Line): 700 किमी. लम्बी इस रेखा को 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए तैयार किया था |
3. रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line): यह रेखा, भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमाओं का निर्धारण करती है | यह सीमा 3310 किमी लम्बी है | 15 अगस्त 1947 को सर रेडक्लिफ ने इस सीमा का निर्धारण किया था |
4. हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line): यह रेखा जर्मनी और पोलैंड के मध्य स्थित है | प्रथम विश्व युद्ध के समय जर्मनी की सेना इसी रेखा से लौटी थी |
5. मैनरहीन रेखा:* सोवियत रूस और फ़िनलैंड के बीच की रेखा है |
6. मैगीनाट रेखा (Maginot Line): फ़्रांस द्वारा खिंची गयी जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा है | यह रेखा कंक्रीट, लोहा इत्यादि से मिलकर बनी है | इसका निर्माण 1929 से 1938 के बीच किया गया था |
7. 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel): यह उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम के बीच स्थित थी| वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी। अब यह रेखा नही है क्योंकि वियतनाम अब संयुक्त हो गया है |
8. 24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel): यह रेखा भारत तथा पाकिस्तान के बीच कच्छ के पास स्थित है| पाकिस्तान के अनुसार यह रेखा भारत पाकिस्तान के बीच ठीक - ठीक सीमा का निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।
9. 38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel): यह उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया को दो भागों में बांटती है |
10. 1410 पश्चिमी देशांतर रेखा*: यह अलास्का (USA) और कनाडा के बीच की सीमा रेखा है |
11. 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel): यह उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।
12. ओडरनीसे रेखा (Order-Neisse Line): यह पूर्व जर्मनी त​था पोलैंड के बीच स्थित है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।
13. सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line): यह जर्मनी तथा फ्रांस के बीच है और इसे जर्मनी ने बनाया है |

Thank You For Reading this post. I will be back with more interesting and knowledgeable post very soon.. Take Care and Bye Bye 😊


Post a Comment

0 Comments