Geo General Knowledge Part-2 in Hindi
1) भारत के समस्त स्थल भाग का कितना प्रतिशत जलोढ़ मिट्टी से आच्छादित है? → 24%
2) जलोढ़ मिट्टी में जब बालू के कणों और चीका की मात्रा लगभग बराबर होती है तो उसे क्या नाम दिया जाता है? → दोमट
3) निम्न में से कौन-सी मिट्टी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतर क्षेत्र पर विस्तृत है? → काली मिट्टी
4) कपास की खेती के लिए सर्वोत्तम मिट्टी होती है? → काली मिट्टी
5) लावा के प्रवाह से किस मिट्टी का निर्माण होता है? → काली मिट्टी
6) भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है? → उत्तरी और पूर्वी गोलार्द्ध
7) सर्वप्रथम "इण्डिया" शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया? → ग्रीक
8) भारत में समुद्री तट रेखा वाले राज्यों की संख्या कितनी है? → 9
9) किस भारतीय राज्य की सीमा सर्वाधिक राज्यों की सीमा को स्पर्श करती है? → उत्तर प्रदेश
10) निम्नलिखित में से सबसे लम्बी तटीय रेखा वाला राज्य कौन-सा है? → गुजरात
11) भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु निम्नलिखित में से कौन-सा है? → इन्दिरा प्वाइंट
12) इन्दिरा प्वाइंट को अन्य किस नाम से जाना जाता है? → पारसन प्वाइंट, ला-हि-चिंग, पिगमेलियन प्वाइंट
13) भारत और श्रीलंका को पृथक करने वाला जलडमरूमध्य क्या कहलाता है? → पाक जलसन्धि
14) भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ लगती है? → बांग्लादेश
15) भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा किस देश के साथ लगती है? → भूटान
16) दक्षिण भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है? → अनाईमुदी
17) आर्यों ने भारत में किस दर्रे से होकर प्रवेश किया था? → खैबर
18) भारत की कौन-सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है? → हिमालय
19) प्राय:द्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है? → गोदावरी नदी
20) नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में होकर बहता है? → मध्य प्रदेश
21) आर्यो ने भारत में किस दर्रे से होकर प्रवेश किया था? → ख़ैबर दर्रा
22) ख़ैबर दर्रा स्थित है? → पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच
23) हिमालय पार की नदियाँ हैं? → ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलुज
24) निम्नलिखित में से नदियों की लम्बाई का सही अवरोही क्रम कौन-सा है? → ब्रह्मपुत्र-गंगा-गोदावरी-नर्मदा
25) 'जवाहर सुरंग' नाम किस प्राकृतिक पर्वतीय दर्रे को दिया गया है? → बनिहाल दर्रा
26) निम्नलिखित में से कौन-सा दर्रा पश्चिमी घाट पर्वतमाला में स्थित नहीं है? → पीपली घाट
27) भारत में प्रवाहित होने वाली सबसे बड़ी नदी है? → गंगा
28) गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है? → पद्मा
29) पीपली घाट दर्रा किस पर्वतीय भाग में स्थित है? → अरावली
30) निम्नलिखित में से कौन-सा पर्वतीय दर्रा लेह को श्रीनगर से जोड़ता है? → ज़ोजिला
31) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है? → मेघना
32) भारत की सबसे अधिक नौगम्य दो नदियाँ हैं? → गंगा और ब्रह्मपुत्र
33) पाल घाट दर्रा निम्नलिखित में से किन दो राज्यों को जोड़ता है? → केरल-तमिलनाडु
34) तुजू दर्रा भारत को किस देश से जोड़ता है? → म्यांमार
0 Comments